कासमपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर द्वारा विधिक जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रितेश सचदेवा जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिविर में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभी ने सराहा। कार्यक्रम में सेंट जेवियर स्कूल का संपूर्ण स्टाफ, साइबर सुरक्षा से संबंधित अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।















