मुजफ्फरनगर में सैनिकों के लिए लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ, पूर्व सैनिकों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

मुजफ्फरनगर ,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार,में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर में सैनिक लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। इस क्लीनिक का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह सुविधा वर्तमान एवं भूतपूर्व सैनिकों की कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष रूप से शुरू की गई है।क्लीनिक में एक पैनल अधिवक्ता मानसी शर्मा और एक स्वयंसेवी सहायक की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। ये दोनों व्यक्ति सैनिकों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस पहल के अंतर्गत जरूरतमंद सैनिकों को निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग मिल सके। यह सुविधा पूरी तरह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों पर आधारित है।इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड की ओर से कर्नल राजीव चौहान ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा बहुत पहले ही शुरू हो जानी चाहिए थी। उन्होंने इसे बुजुर्ग और असहाय भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जो लंबे समय से कानूनी सहायता के लिए परेशान होते थे। अब उन्हें अपने मामलों की पैरवी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें कैप्टन कृष्णपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सैनिक संस्था धर्मपाल सिंह, लेफ्टिनेंट हरिलाल कौशिक, परालीगल वॉलिंटियर धनीराम, गौरव मालिक, अजय कौशिक और मोनू वैद्वान प्रमुख रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से सैनिकों और उनके परिवारों को केवल सहायता मिलेगी, बल्कि उन्हें न्याय की प्रक्रिया में सम्मान भी प्राप्त होगा।सैनिक लीगल एड क्लीनिक की यह पहल जिले में एक सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करती है, जो केवल न्याय तक पहुंच को सुलभ बनाएगी, बल्कि उन सैनिकों को भी सशक्त बनाएगी जिन्होंने देश की सेवा की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts