भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शामली। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा चुनाव के मद्देनजर कड़ी मेहनत कर नगर व क्षेत्र से अपराधियों व गैंगिस्टर को लगातार गिरफ्तार कर की जा रही कानूनी कार्यवाही। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार दिन रात अपनी ड्यूटी पर हर समय तैनात रहकर वांछित गैंगस्टर अपराधिक किस्म व खुरापातियों पर लगातार कानून का शिकंजा कसकर की जा रही है कार्रवाई। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक की कार्रवाई से अपराधी हुए भूमिगत। सोमवार को थानाभवन थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक के आदेशों का पालन करते हुए 6 वारंटी को कड़ी मशक्कत मेहनत के बाद गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम द्वारा 06 वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक कुमार के आदेशानुसार
वांछित, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन ओर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थानाभवन पुलिस द्वारा 06 वारण्टी गुलफाम पुत्र जमीर निवासी मौ० नानु कस्बा जलालाबाद,हसन अली पुत्र अनवार निवासी मौ0 कटहेडा चौक कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन, कलीम पुत्र सलीम निवासी मौ० नानु कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन,पिन्टू पुत्र राजू उर्फ राजसिह निवासी ग्राम भनेडा उद्दा थाना थानाभवन, मांगा पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम हरड फतेहपुर थाना थानाभवन,विपिन पुत्र प्रमोद निवासी मौ० शाहविलायत थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना थानाभवन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कादयान,उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार,उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिह,कांस्टेबल पवन भाटी,उपनिरीक्षक रामरतन,हेड कांस्टेबल गौरव कुमार,हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार,हेड कांस्टेबल मुदस्सिर खान,हेड कास्टेबल प्रमोद कुमार थाना थानाभवन शामिल रहे।















