शेफ कुणाल कपूर से जानें सत्तू पराठा की रेसिपी.

गरमा गरम सत्तू के पराठे के साथ आलू और बैंगन का चोखा हो तो मजा ही आ जाता है. इस स्वाद को बिहार और यूपी वाले बखूबी समझ सकते हैं. ये सिर्फ एक ट्रेडिशनल रेसिपी नहीं है बल्कि लोगों के इमोशन से जुड़ा है. ट्रेडिशनली इसे घरों में आसानी से बना लेते हैं, लेकिन अगर आप पहली बार इसे बनाएं तो थोड़ी सी मुश्किल होती है. हालांकि इस पराठे को एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहिए. तो चलिए देख लेते हैं शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी.गर्मियों में सत्तू शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसका शरबत तो बनाते ही हैं. इसी के साथ सत्तू के पराठे भी बेहद टेस्टी होते हैं. इससे आपको प्रोटीन भी मिलता है. फिटनेस फ्रीक हैं तो सीमित मात्रा में देसी घी का यूज करके ये पराठे तैयार करें. फिलहाल देख लेते हैं सत्तू का पराठा बनाना का तरीका.

सत्तू की स्टफिंग के लिए

  • चना सत्तू (भुने हुए साबुत चने का आटा) 1½ कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • कलौंजी – 2 टीस्पून
  • अजवाइन – 1 टीस्पून
  • हरी मिर्च (कटी हुई) – 2
  • अदरक (कटा हुआ) – 2 टीस्पून
  • प्याज (कटा हुआ) – ¼ कप
  • हरा धनिया (कटा हुआ) – एक मुट्ठी
  • नींबू का रस – 3 टेबलस्पून
  • आम का अचार (कटा हुआ) – 4 टेबलस्पून
  • सरसों का तेल – 1 टेबलस्पून
  • पानी – जरूरत के मुताबिक

आटा लगाने के लिए इनग्रेडिएंट्स

  • आटा (गेहूं का आटा) – 3 कप
  • तेल – थोड़ा सा
  • नमक – एक चुटकी भर
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • घी/तेल – तलने के लिए
  • सूखा गेहूं का आटा अलग से डस्टिंग के लिए

कैसे बनाएं सत्तू पराठा?

स्टफिंग बनाने का तरीका

पराठा बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग बनाएं. इसके लिए चना सत्तू को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें. सत्तू में आप कलौंजी, अजवाइन, हरी मिर्च, बारीक कटी अदरक, कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, नींबू का रस, और आम के अचार का मसाला मिलाएं या फिर गुठली हटाकर आम का अचार बारीक काटकर एड कर दें. हल्का सा पानी मिलाएं ताकि स्टफिंग भरने में आसानी रहे.

इस तरह लगाएं आटा

आटा में थोड़ा सा नमक डालें और पानी डालकर मुलायम आटा लगा लें जैसा आलू के पराठे के लिए लगाते हैं. इसे अच्छी तरह से बिल्कुल स्मूथ टेक्सचर आने तक गूंथ लें. जब तक कि ये बर्तन को छोड़ना शुरू न कर दे. 10 मिनट के लिए इसे रोस्ट करने के लिए रख दें.

इस तरह से बनाएं पराठे

अब आटे से थोड़ा आटा ले लोइयां बना लें और इसे हाथों से फैलाएं और जरूरत के मुताबिक सत्तू की फिलिंग भर लें. अब इसमें सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से बेलना है ताकि पराठा फटे नहीं. सत्तू के पराठे थोड़े मोटे ही बेलना चाहिए. मीडियम फ्लेम इसे ऑयल या फिर देसी घी में अच्छी तरह से सेंक लें.

 

साथ में परोसें चोखा

बैंगन को बीच से कट लगाकर उसमें लहसुन की कलियां लगाकर ऊपर से हल्का सा तेल लगाकर रोस्ट कर लें. इसी के साथ टमाटर को भी भून लें और आलू को उबाल लें. उबलने के बाद टमाटर-बैंगन के छिलके हटा दें और फिर दोनों चीजों के साथ आलू को भी मैश कर लें. इसमें आप बेसिक मसाले डालें और इसी के साथ बारीक कटा प्याज, सरसों का तेल और हरा धनिया, बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च नींबू का रस मिलाएं. बस तैयार है आपको चोखा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts