जमीयत बुढ़ाना में नेतृत्व परिवर्तन, मुफ्ती फरमान क़ासमी कार्यवाहक अध्यक्ष

बुढ़ाना में जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा की कार्यसमिति की एक विशेष बैठक कैंप कार्यालय क़ासमी मंज़िल पर मुफ्ती यामीन क़ासमी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नेतृत्व परिवर्तन के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से मौजूदा नगर अध्यक्ष हाफिज अल्लाह मेहर सिद्दीक़ी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। हाफिज अल्लाह मेहर सिद्दीक़ी ने स्वास्थ्य कारणों और संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रूप से न निभा पाने के चलते पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। समिति ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।

कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से मुफ्ती फरमान क़ासमी को अस्थाई कार्यवाहक नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। वे पूर्व में उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और शिक्षा, समाजसेवा तथा युवाओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नए उत्साह का वातावरण बना।

बैठक में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की तीव्र निंदा की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। समिति ने एक स्वर में कहा कि आतंकवाद के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भारत सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई।

संगठन को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सांप्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में “एकता, शांति और सेवा” के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर मुफ्ती यामीन क़ासमी, मौलाना आसिफ कुरैशी, हाफिज तहसीन, हाफिज राशिद, हाफिज अब्दुल गफ्फार, कौशर अली राणा, मुफ्ती वसीम नफीस, मुफ्ती असरार मज़ाहीरी, मौलाना आसिफ इस्लाही, मुफ्ती गुलफाम क़ासमी, मौलाना सालिम क़ासमी, मुफ्ती फरमान क़ासमी, मौलाना अब्दुल समद, मास्टर फारूक, सूफी रियाजुल हक, क़ारी आकिल, नवेद फरीदी, क़ारी नदीम, मौलाना शहजाद मिफ्ताही सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts