भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर।जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जन जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जनपद की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व डायरिया रोको कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवा॔ल के द्वारा किया गया। जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं डायरिया रोको कार्यक्रम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाया जा रहा। यह अभियान सभी लोगों से जुड़ा है इस अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए ओर बरसात के मौसम में बच्चों को डायरिया से बचने के लिए सबको मिलकर जन जागरूकता करनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा,इसके साथ ही जनपद में 1 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक 2 माह के लिए डायरिया रोको कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव व डायरिया नियंत्रण पर इनके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया दिमागी बुखार ,क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया कि इन दोनों अभियानों की जन जागरूकता के लिए सभी ब्लॉक स्तर पर प्रचार प्रसार सामग्री वितरित कर दी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए” स्वस्थ व्यवहार अपनाना है संचारी रोगों को हराना है “नारा दिया गया है जिसके अंतर्गत घरों के आसपास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बाॅह के कपड़े पहने, स्वच्छ पेयजल पिए, आसपास जल का भराव होने न दे, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें ये सात बातें ऐसी हैं अगर हम इनका ध्यान रखेंगे तो हम संचारी रोगों से अपना बचाव कर सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवा॔ल जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आशाओं एवं अन्य कर्मचारियों को संचारी रोगों से बचाव के लिए शपथ भी दिलवाई इसके साथ ही दोनों कार्यक्रमों की जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडा दिखाकर रवाना भी किया। जिसमें नगरीय मलेरिया इकाई के कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी,डॉ शमशेर आलम, यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम, इमरान, अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
















