पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 20-25 पर्यटक पानी में बहे

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल रविवार को अचानक टूटकर गिर गया। घटना के वक्त पुल पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। हादसे में करीब 20 से 25 पर्यटकों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा उस समय हुआ जब लोग नदी के सुंदर नज़ारों का आनंद लेने के लिए पुल पर घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक तेज आवाज के साथ पुल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया और लोग नदी में जा गिरे। स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

अब तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। प्रशासन ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और पुल के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पुल काफी पुराना था और इसकी मरम्मत लंबे समय से नहीं की गई थी। हादसे ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों में इस दुर्घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts