आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के पास स्थित प्रसिद्ध सिम्हाचलम मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी वर्षा के कारण एक टैंट गिर गया, जिससे उसके पास स्थित दीवार भी ढह गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य में जुट गईं। प्रशासन स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।















