Krrish 4: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की वापसी,

ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म ‘वॉर 2’ थी, जिसे 400 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया था. पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. साथ ही मेकर्स को जमकर ट्रोल किया गया. खैर, अब भी ऋतिक रोशन के हाथ में 2 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. पहली फिल्म- कृष 4 है और दूसरी- होम्बले के साथ, जिसे बनने में अभी वक्त लगेगा. फिलहाल ऐसी भी चर्चा है कि वो आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ में कैमियो करते दिखेंगे. खैर, सबसे बड़े प्रोजेक्ट यानी कृष 4 को वो खुद ही डायरेक्ट कर रहे हैं. जिसे साल 2027 में रिलीज किया जाएगा और फिलहाल फिल्म प्रोडक्शन स्टेज पर है. इसी बीच जानकारी मिली की प्रियंका चोपड़ा कंफर्म फिल्म में काम कर रही हैं. वो बतौर लीड एक्ट्रेस ‘कृष 4’ की टीम में जुड़ गई हैं.

‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री कंफर्म

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि KRRISH 4 के लिए प्रियंका चोपड़ा को कंफर्म कर लिया गया है. वो फिल्म में बतौर फीमेल लीड दिखेंगी. दरअसल यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने ‘कृष’ की पिछली दो किस्तों में लीड रोल निभाया था. जिसके बाद कुछ और फिल्मों में काम किया और शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गईं. हालांकि, राजामौली की वाराणसी के साथ इंडियन सिनेमा में वापस आई हैं. साथ ही अब कृष 4 के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. वैसे तो एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए फाइनल किया गया था. पर आखिरी मिनट पर यह रोल प्रियंका के हाथ से निकल गया और आलिया भट्ट ने बाजी मार ली.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts