खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने जनसुनवाई के दौरान कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और इस कार्य के लिए अधीनस्थों को आवश्यक आदेश दिए। महोदया ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों को फरियादियों की समस्याओं को गहनता से सुनना चाहिए और निष्पक्ष रूप से उनका निस्तारण करना चाहिए। किसी भी समस्या के निपटारे में केवल एक पक्ष को नहीं सुनना चाहिए; बल्कि दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय लेना अनिवार्य है। आगुन्तकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना चाहिए। समस्या का निपटारा करना हमारे स्तर पर प्राथमिकता होनी चाहिए।















