कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला निकला खालिस्तानी आतंकी, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

टोरंटो  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हाल ही में फायरिंग की गई, जिससे हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे हरजीत सिंह उर्फ लाडी का हाथ है, जो कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ है।

हरजीत सिंह ‘लाडी’ की गिनती राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मोस्ट वांटेड आतंकियों में होती है। एजेंसी ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जानकारी के अनुसार, लाडी सिर्फ कैफे पर हमले में ही नहीं, बल्कि वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता की हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी शामिल रहा है।

लाडी का नाम खालिस्तानी नेटवर्क के कई स्लीपर सेल से भी जुड़ा बताया जा रहा है, और माना जा रहा है कि वह विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के इशारे पर काम कर रहा है। एनआईए पहले से ही लाडी की तलाश में थी और अब इस ताज़ा हमले के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई तेज़ हो गई है।

कनाडा में भारतीय संस्थानों और लोगों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और यह हमला उसी सिलसिले की एक कड़ी माना जा रहा है। एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से ले रही हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts