अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म की टीम 14 अप्रैल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चंडीगढ़ में फिल्म की प्री-रिलीज स्क्रीनिंग का आयोजन करेगी. अक्षय कुमार ने फिल्म में लॉयर सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है. फिल्म में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.















