अपराधियों पर रखें नजर, सुरक्षा को लेकर रहें गंभीर : एडीजी

सहारनपुर। एडीजी मेरठ जोन ध्रुव ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।इनको किसी सूरत में बख्शा न जाए।

सोमवार की शाम एडीजी मेरठ जोन ध्रुव ठाकुर ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में लोकसभा चुनाव और त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इनको चिह्नित कर मुचलकों में पाबंद किया जाए। हाल ही में जेल से छूटकर आए अपराधियों पर नजर रखें। नवरात्र और ईद को लेकर भी सतर्क रहे। पूर्व में चुनाव में माहौल खराब की कोशिश करने वालों को भी चिह्नित करें।

थानों पर आने वाले फरियादियों तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान किया जाए। थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज रोजाना क्षेत्र में पैदल गश्त करें। संवदेनशील और अति संवदेनशील में कड़ी चौकसी बरती जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाए। चुनाव में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। इस दौरान डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ, थाना प्रभारी मौजूद रहे।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts