कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सव: मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा में जुटे स्काउट-गाइड के बच्चों, पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। टाउनहाल सभागार में आयोजित समारोह में उन्होंने कांवड़ यात्रा को जनभागीदारी का अनुपम उदाहरण बताते हुए इसे सामाजिक एकता का विराट उत्सव कहा।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, समर्पण और अनुशासन का जीवंत प्रतीक है। नगर की सामूहिक सेवाभावना और सौहार्द की मिसाल प्रेरणादायक है, जिसमें विशेष रूप से सफाई मित्रों का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को सफलता की कुंजी बताया।समारोह में कांवड़ मार्ग पर पेयजल, सफाई, पथ प्रकाश और नियंत्रण कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ, पुलिस प्रशासन और पालिका के साथ समन्वय में कार्य कर रहे भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी सफलता के पीछे नेतृत्व की अहम भूमिका होती है और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के दौरान स्वयं समर्पण भाव से टीम का मार्गदर्शन किया, जिससे टीम ने जिम्मेदारी के साथ कार्य किया और यह चुनौती सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, रजत धीमान, मौहम्मद खालिद, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, शहजाद चीकू, भाजपा नेता विकल्प जैन, हसीब राणा, सलेकचंद, प्रमोद कुमार, शोभित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भारत स्काउट एवं गाइड के प्रादेशिक सहायक कमिश्नर अमित कुमार, स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा, गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, डॉ. सविता सिंह, रेणू गर्ग, भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया और हिदायतुल्ला खां सहित नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लिपिक तनवीर आलम ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts