मालाखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार को भी जारी रहे कावड़ शिविर

मालाखेड़ा (अलवर)। सावन मास की शिवभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में हरिद्वार, हर की पैड़ी और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे कावड़िए मंगलवार को भी मालाखेड़ा क्षेत्र में सक्रिय रूप से दिखे। शिवभक्तों की सेवा हेतु जगह-जगह लगाए गए कावड़ शिविरों में मंगलवार को भी सेवा कार्य जारी रहा।

शिव भोले कावड़ सेवा समिति, कलसाडा के संचालक राजाराम चौधरी ने जानकारी दी कि वे पिछले दस वर्षों से लगातार इस सेवा कार्य में लगे हैं। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु देर रात तक यात्रा करते हैं, इस कारण मंगलवार को भी शिविर संचालन जारी रहेगा।

बुधवार को शिविर का समापन बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि यह सेवा उन्हें आत्मिक संतुष्टि देती है और इसे वह भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा मानते हैं।

इस सेवा यात्रा के दौरान कटी घाटी से लेकर भूगोर बाईपास, बुर्जा, दादर, टोल नाका, सोहनपुर, कलसाडा, मालाखेड़ा, सुमेल सहित अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर कावड़ियों की सेवा की गई। श्रद्धा, सेवा और समर्पण का यह दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर देने वाला रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts