बुढ़ाना जिला पंचायत चुनाव के वार्ड संख्या 22 से भावी प्रत्याशी कौसर अली को क्षेत्र की जनता का ज़बरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है। चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही कौसर अली ने वार्ड के हर गांव और मोहल्ले का लगातार दौरा किया, जहाँ जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन का आश्वासन दिया।
आज इसी क्रम में कौसर अली द्वारा रोज गार्डन में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान उपस्थित सम्मानित जनसमूह ने कौसर अली का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पूर्ण समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने को मिला।
जनता का कहना है कि कौसर अली एक ईमानदार, जुझारू शिक्षित और विकासपरक सोच रखने वाले प्रत्याशी हैं। क्षेत्र की समस्याओं को बखूबी जानते हैं और उनके समाधान के लिए ठोस योजना रखते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि अब तक क्षेत्र उपेक्षित रहा है, लेकिन कौसर अली के विजयी होने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, सड़कों और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम होगा।
वार्ड 22 के नागरिकों ने कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट देंगे। ग्रामीणों ने एक सुर में यह विश्वास जताया कि कौसर अली ही वह उम्मीदवार हैं जो उनके दुख-दर्द को समझते हैं और हर वक्त जनता के बीच रहते हैं।
रोज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कौसर अली ने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना होगी।
जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन से वार्ड 22 का चुनाव बेहद रोचक हो गया है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग मान रहे हैं कि इस बार क्षेत्र की जनता परिवर्तन चाहती है और कौसर अली इसका चेहरा बनकर उभरे हैं।















