गंगनहर मार्ग पर कांवड शिविर का उदघाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा किया गया प्रसाद वितिरित।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। खतौली गंगनहर मार्ग पर कांवड शिविर का उदघाटन कर शिव भक्तो को अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा किया गया प्रसाद वितिरित। सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत,जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा गंगनहर मार्ग‚ खतौली पर शिवभक्तो के लिए बने कांवड शिविर का उदघाटन कर कांवडियो शिव भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में अपनी टीम के साथ गंगनहर मार्ग‚ खतौली पर बने अन्य शिविरो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को शिव भक्तों के आगमन हेतु समस्त व्यवस्थाओं को नियमित रुप से सुचारु रखने‚ क्षेत्र मे साफ–सफाई ‚शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था सहित कांवडियो के लिए मैडिकल की व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ रखने के निर्देश दियें गये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादव‚ उप जिलाधिकारी राजकुमार‚ क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव व तहसीलदार खतौली महेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts