काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

मुज़फ्फरनगर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में हुआ, जहां स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए देशभक्ति की गूंज हर ओर सुनाई दी।तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें रहेंके उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।कार्यक्रम में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियोंपंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आज़ाद, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, सचिन्द्र नाथ बख्शी, मन्मथ नाथ गुप्त और बनारसी लाल को श्रद्धांजलि दी गई। इन वीरों के अद्भुत साहस और बलिदान को याद कर उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो गईं।समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मंच से अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वाली छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज देकर सम्मानित किया गया। इससे कलाकारों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। बालिकाओं ने नृत्य, गीत एवं अभिनय के माध्यम से दर्शकों को देशभक्ति की भावना से भर दिया।वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने सबका मन मोह लिया। प्रवक्ता अनन्या त्रिपाठी और शैली रंजन द्वारा प्रस्तुत गीतों ने वातावरण को और भी भावुक बना दिया। वहीं रामदरबार के पंडित राम देव शर्मा ने राम भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन कुशलता से डॉ रणवीर सिंह द्वारा किया गया। समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने सभी अतिथियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह की सफलता में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के दिशानिर्देशन की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ अखिलेश शर्मा, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजेश कुमारी, आशीष द्विवेदी, संदीप कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।कुल मिलाकर यह समापन समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के इतिहास, शौर्य और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करने का सजीव उदाहरण बना।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts