बागपत : केटी विंग स्टेडियम में 31 जनवरी से होगी कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

बागपत।खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव स्थित केटी विंग स्टेडियम में 31 जनवरी से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनपद की लड़कियों की ओर लड़कों की टीम हिस्सा लेंगी। टीमों के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए गुरुवार को आयोजकों ने स्टेडियम में किट जारी की। आयोजकों द्वारा प्रत्येक टीम को अलग अलग किट दी जायेगी।
क्षेत्र के केटी विंग स्टेडियम में आयोजकों द्वारा बॉलीबॉल प्रतियोगिता के बाद जनपद स्तर की एक बड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को केटी विंग के आयोजकों ने एक एक प्रेस का आयोजन किया। जिसमें विंग के कपिल त्यागी ने बताया की कबड्डी प्रतियोगिता 31 जनवरी से शुरू होगी ओर दो फरवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में 23 जनवरी तक 45 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें तीस टीम लड़कों की है और पंद्रह टीमें लड़कियों की हैं। रजिस्ट्रेशन जारी है 60 टीमों के आने उम्मीद है। प्रतियोगिता में जनपद बागपत के ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है। प्रतियोगिता में आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। उसके बाद ही उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दिया जायेगा। लड़कियों की टीम जनपद से बाहर की भी होंगी तो प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती है। इसके साथ ही एक गांव से दो टीमें भाग ले सकती है। लेकिन उनके खिलाड़ी अलग अलग होने चाहिए।विजेता टीम को केटी विंग की ओर से एक लाख ग्यारह हजार ग्यारह रुपए का ईनाम दिया जायेगा। उपविजेता टीम को पचास हजार पांच सो पचपन रुपए का ईनाम दिया जायेगा। इसके साथ हीं प्रत्येक मैच में सबसे अच्छे खेल के लिए मेन ऑफ दा मैच और पूरी प्रतियोगिता में अच्छा खेल के लिए मेन ऑफ दा सीरीज प्लेयर दिया जायेगा।कपिल त्यागी ने कहा की केटी विंग का उद्देश्य जनपद से बेहतरीन खिलाड़ियों को निकालना है। जो जनपद का नाम देश ओर प्रदेश स्तर पर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर तक रोशन कर सके। फिलहाल उनका प्रमुख उद्देश्य जनपद से बेहतरीन खिलाड़ियों को निकलना ओर युवाओं में खेलो के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। यदि वह अपने इस प्रयास में सफल होते है तो प्रदेश पर राष्ट्रीय स्तर पर ही खेलो को बढ़ावा देने का काम करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts