दस सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत एक सौ पचास बच्चों को जर्सी वितरण

राजगढ़ अलवर कस्बे की खंडेलवाल धर्मशाला मे भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ तत्वावधान में दस सरकारी स्कूल के 150 जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क जर्सी वितरण की गई। परिषद के जिला समन्वयक राजेश शर्मा ठेकेदार,अध्यक्ष पदमा गोयल, राजीव जैन ने बच्चों को मोबाइल गुटका और नशे से दूर रहने और संशकारित जीवन जीते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।एवं बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लोकेश रावत, दीपक विजय, रामरतन तांबी,प्रीति, मीतू सिंह आर्य सूर्य प्रकाश, पारस, रघुनंदन, नरेंद्र शर्मा सहित परिषद के सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम की व्यवस्था दीपक विजय ने की गर्म वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts