खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन,

अमेरिका,इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है. पूरे मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत हो गई. इस पर स्क्रिप्ट राइटर और गीतकर जावेद अख्तर का भी बड़ा बयान सामने आया है.अख्तर ने अमेरिका और इजरायल के हमले की आलोचना करते हुए डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल पर निशाना साधा है. साथ ही चीन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए.

इजरायल-अमेरिका पर क्या बोले जावेद अख्तर?

जावेद अख्तर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने इस बार हद पार कर दी है. दोनों दबंगों की तरह दूसरों को परेशान कर चुके हैं कि उनके पास निर्णायक कार्रवाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.

चीन को लिया आड़े हाथ

जावेद अख्तर ने इजरायल और अमेरिका के हमलों पर चीन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, ‘अगर उनको ऐसा दुस्साहस जारी रखने और ईरान के साथ ईराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई तो चीन दुनिया में अपना भरोसा खो देगा.’

सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने हद पार कर दी है, क्योंकि अगर उन्हें इस दुस्साहस को जारी रखने और ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई, तो चीन विश्व में अपनी सारी विश्वसनीयता खो देगा. नेतन्याहू और ट्रंप, बाकी सभी दबंगों की तरह, दूसरों को इतना परेशान कर चुके हैं कि उनके पास निर्णायक कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.

अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए खामनेई

अमेरिका और इजरायल के अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई तरह के दावों के बाद ईरानी की मीडिया ने भी खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है. ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता की मौत पर 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की है. खामनेई के अलावा ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और उसकी आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ की भी अमेरिकी-इजरायल हमलों में मौत की पुष्टि ईरानी मीडिया कर चुका है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts