मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली क़ासमी ने अपने अम्बा विहार स्थित आवास पर करीब 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। मौलाना क़ासमी ने इस नेक कार्य को अल्लाह की तौफीक और इंसानियत की सेवा बताया।
उन्होंने संपन्न लोगों से अपील की कि वे भी ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद करें।इस अवसर पर मौलाना अब्दुल खालिक क़ासमी, मौलाना ज़ुबैर रहमानी, और अन्य पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर सहयोग दिया। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने यह संदेश दिया कि पीड़ितों की सेवा बिना भेदभाव के करना इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है।















