गोलाकाबास में सड़क पर अतिक्रमण से जाम, प्रशासन बेखबर – SHO बोले, हमें कोई शिकायत नहीं मिली

राजगढ़ (अलवर)। अलवर-दौसा सड़क मार्ग पर स्थित गोलाकाबास क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर ठेले, रेहड़ियां और अनियमित रूप से खड़े दोपहिया-चारपहिया वाहनों के कारण प्रतिदिन जाम की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है। सड़क के मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित अतिक्रमण और मनमानी पार्किंग से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि प्रतिदिन करीब 30 से 60 मिनट तक जाम लगना आम बात हो गई है, जिससे कावड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु, पदयात्री और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां जिसका मन करता है वहां ठेला और गाड़ी खड़ी कर देता है, जिससे सड़क पूरी तरह संकरी हो गई है और जाम की स्थिति हर दिन बनी रहती है। रविवार को तो हालात इतने खराब हो गए कि वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और रेंग-रेंगकर यातायात चलाना पड़ा। यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि रोजमर्रा का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस पूरे मामले में जब टहला पुलिस थाने के एसएचओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया। उनका कहना था कि “हमने तो कभी जाम की समस्या देखी या सुनी नहीं, न ही कोई शिकायत मिली है। सड़क पर कावड़ियों को कोई दिक्कत नहीं है। मैं खुद गोलाकाबास गया हूं, वहां कुछ नहीं है। फिर भी हम दिखवा देंगे।”

स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि जब हालात इतने खराब हैं तो आखिर प्रशासन और पुलिस की निगाहें कब इन अव्यवस्थाओं पर पड़ेंगी? कब जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी और कब राहगीरों, कावड़ियों व वाहन चालकों को इस रोजाना के जाम से राहत मिलेगी

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts