गिरनार पर्वत पर पूजा से रोके जाने पर जैन समाज ने जताई आपत्ति, गुजरात सीएम को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर से जैन समाज के प्रतिनिधियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को ज्ञापन भेजकर गिरनार पर्वत स्थित पंचम टोंक पर जैन श्रद्धालुओं को पूजा से रोके जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। ज्ञापन में बताया गया कि 2 जुलाई 2025 को देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं को भगवान नेमिनाथ के निर्वाण स्थल पर न तो पूजा करने दी गई, न ही जयकारा लगाने या पूजन सामग्री चढ़ाने की अनुमति मिली। पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग कर श्रद्धालुओं की सामग्री जब्त करने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप भी लगाए गए। प्रतिनिधियों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान की अवहेलना बताया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और गुजरात राज्य गजेटियर दोनों ही पंचम टोंक को जैन तीर्थस्थल मानते हैं, फिर भी वहां अन्य मूर्तियों की अवैध स्थापना और जैनों को पूजा से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। जैन समाज ने पंचम टोंक को संरक्षित जैन राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, अवैध मूर्तियों को हटाने और पूजा की पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अजय जैन, अविनाश जैन, अरुया जैन, राकेश जैन, संजय जैन, अमित जैन, अजेय जैन, मकुश जैन, अभिषेक जैन, अर्णव जैन, दीप्ति जैन, अंकिता जैन और सरिता जैन शामिल हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts