मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जेल निरीक्षण: महिला बंदियों को स्वच्छता और अधिकारों पर जागरूक किया गया

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में, राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह और जिला कारागार के पाकशाला, अस्पताल, पुरुष और महिला बैरक का निरीक्षण किया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितिश सचदेवा ने महिला बंदियों को महिला स्वच्छता और उनके बच्चों के खानपान के बारे में जानकारी दी। साथ ही, कैदियों के संवैधानिक और विधिक अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।सचदेवा ने कैदियों की समस्याओं को सुना और जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, जिन मामलों का निस्तारण ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से हो सकता है, उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने की बात की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts