ईरान और इजरायल के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने बीते 24 घंटों में दूसरी बार ईरान पर बड़ा हमला किया है। इस बार टारगेट बने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकाने। जानकारी के मुताबिक, इजरायल ने करीब 100 मिसाइलें दागीं, जिनका निशाना ईरान के रणनीतिक केंद्र थे।
हमले में अब तक 78 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 20 ईरानी कमांडर भी शामिल बताए जा रहे हैं। इजरायल के हमले के बाद कई ठिकानों पर भारी तबाही हुई है। यह हमला शुक्रवार तड़के फाइटर जेट्स द्वारा किए गए पहले हमले के बाद हुआ है, जिससे यह साफ है कि इजरायल अब पीछे हटने को तैयार नहीं।
ईरान की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। तेहरान ने कहा है कि इजरायल की यह कार्रवाई उसकी संप्रभुता पर हमला है और इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है, जिससे मध्य पूर्व में हालात और बिगड़ सकते हैं।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण हालात थे और वैश्विक शक्तियां दोनों को संयम बरतने की अपील कर रही थीं।















