महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा औद्योगिक कदम उठाते हुए नागपुर में हेलीकॉप्टर निर्माण कारखाना स्थापित करने की घोषणा की है। यह फैसला राज्य में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से लिया गया है। नागपुर को रणनीतिक रूप से एक उपयुक्त स्थान मानते हुए सरकार ने इसे हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं।
कारखाने की स्थापना से न सिर्फ नागपुर बल्कि विदर्भ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और स्थायी नौकरियों का लाभ भी मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार और निजी कंपनियों के साथ साझेदारी की योजना भी बनाई जा रही है।
फडणवीस ने कहा कि यह कारखाना ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को और गति देगा और राज्य को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। आने वाले दिनों में भूमि चिन्हांकन और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।















