इजरायल ने गाजावासियों को सुनाया नया फरमान, कहा-राहत शिविर खाली करो

गाजा ,में हमास के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई जारी रहने के कारण वहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्रवाई में कई निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, जिससे भारत, अमेरिका और अन्य देशों ने चिंता व्यक्त की है।इजरायल ने गाजा में आदेश दिया है कि लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। इन इलाकों को मानवीय क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है, जिसका मतलब है कि इजरायली सेना इन क्षेत्रों पर कार्रवाई नहीं करेगी। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके बावजूद, स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस मामले पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

खान यूनिस में जारी है सैन्य कार्रवाई

इजरायल खान यूनिस शहर में हमास के आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान की योजना बना रहा है, जिसमें मुवासी के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। बता दें कि  मुवासी में कई शिविर बनाए गए हैं, जहां हजारों लोग रह रहे हैं।  गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के  सोमवार को खान यूनिस के आसपास कई इजरायली हवाई हमले हुए, जिसमें कम से कम 70 लोग मारे गए।

17,000 बच्चे हो चुके अनाथ: फलस्तीन

फलस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में युद्ध की वजह से अब तक 39,100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने फरवरी में अनुमान लगाया था कि क्षेत्र में लगभग 17,000 बच्चे अनाथ हो चुके हैं।युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास आतंकवादियों के हमले से हुई, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे। हमास ने लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, लगभग 115 लोग अभी भी गाजा में हैं, उनमें से लगभग एक तिहाई की मौत हो चुकी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts