ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: तमिलनाडु और बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार.

खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (आईएसआई) और बांग्लादेश के आतंकी नेटवर्क के निर्देश पर भारत में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे।

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। इनमें से कुछ के बांग्लादेशी नागरिक होने की आशंका है, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रह रहे थे। सभी छह आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है।जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये संदिग्ध देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉड्यूल बनाकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। छापेमारी के दौरान इनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। आशंका है कि इन्हीं डिवाइस के माध्यम से वे अपने विदेशी आकाओं के संपर्क में थे।

सुरक्षा एजेंसियां जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं, ताकि इनके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस साजिश में किसी स्थानीय व्यक्ति की मदद शामिल थी। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच में जुटी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts