यूरिन में खून आना कहीं किडनी कैंसर का संकेत तो नहीं?

यूरिन में खून आना कोई आम बात नहीं है. खून आने का मतलब इंफेक्शन और किडनी की पथरी भी हो सकती है. लेकिन क्या ये किडनी में कैंसर का भी लक्षण हो सकता है? डॉक्टरों के अनुसार, हर बार यूरिन में खून आना कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी खतरनाक हो सकता है.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपक कुमार सुमन बताते हैं कि लोग यूरिन से जुड़ी समस्याओं को हल्के में लेते हैं. कई बार मरीज को लक्षण दिखते हैं भी तो वह उन्हें सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं. यूरिन से बदबू आना, यूरिन करते समय जलन होना ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज किया जाता है. लेकिन यूरिन में खून आना एक ऐसा संकेत है जिसको कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए,

यूरिन में खून क्यों आता है?

यूरिन में इंफेक्शन

किडनी स्टोन

कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट

प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या

यूरिन में खून आना कब कैंसर का लक्षण हो सकता है?

डॉ. दीपक कहते हैं कि यूरिन में खून आना ही केवल किडनी कैंसर का संकेत नहीं है. अगर इसके अलावा कुछ और लक्षण दिख रहे हैं और ये लंबे समय तक बने हुए हैं तो यह कैंसर का कारण बन सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर यूरिन में खून बार- बार आए. दर्द हो, वजन कम होना शुरू हो जाए, कमर के एक तरफ बहुत दर्द बना रहे तो इन लक्षणों के दिखने पर ही जांच करा लेनी चाहिए. अगर ये कैंसर हुआ भी तो शुरुआती स्टेज में बीमारी का पता चल जाएगा.

जांच कैसे की जाती है?

इसकी शुरुआत में यूरिन टेस्ट या फिर अल्ट्रासाउंड कराया जाता है. कुथ मामलों में सिस्टोस्कोपी भी कराई जाती है. हालांकि जिन मरीजों में लक्षण गंभीर होते हैं उनमें ही इसको कराया जाता है. डॉ दीपक कहते हैं कि यूरिन से खून आना की समस्या अगर एक दिन तक ही रहे तो कोई खास दिक्कत नहीं, लेकिन अगर 2 दिन ये इससे ज्यादा हो रहा है तो इस मामले में बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

बचाव के लिए क्या करें

रोज कम से कम 7 गिलास पानी पिएं

रिन रोककर न रखें

इंफेक्शन के लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज लें

यूरिन से खून आने को नजरअंदाज न करें

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts