नागपुर हिंसा में पहली मौत, ICU में भर्ती इरफान अंसारी ने तोड़ा दम, शहर में तनाव बरकरार

महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा में पहली मौत दर्ज की गई है, जहां गंभीर रूप से घायल इरफान अंसारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इरफान अंसारी को हिंसा के दौरान गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह हिंसा शहर के कुछ हिस्सों में भड़की थी, जिसमें कई वाहन जलाए गए, दुकानों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस पर पथराव किया गया। प्रशासन के मुताबिक, हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। हिंसा में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है

इरफान अंसारी की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नागपुर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts