पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बुढाना नं. 3 में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बुढाना नं. 3 में वार्षिकोत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव और वार्ड सदस्य नियम पंवार ने की। खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एआरपी प्रीति चौहान, उम्मेद अली और अमीर अहमद सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत और भाषण के माध्यम से सभी अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आंचल और मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद उन विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया। नियमित रूप से विद्यालय आने वाले, कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और अन्य सहगामी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जन शिक्षा अधिकारी किरण यादव, मनोज कुमार, देवेंद्र तोमर, विवेक पवार और भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संतोष कुमारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र मलिक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रश्मि, सरिता देवी, मीणा, पारुल, अनुराधा, निरमेश, भावना और वरुण ने विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रस्तुति में विशेष योगदान दिया। वार्ड सभासद प्रतिनिधि संयम पंवार ने विद्यालय की सराहना की। पूरे कार्यक्रम का आयोजन अनुशासन और मनोरंजन के साथ संपन्न हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts