ईरान-इजरायल युद्ध: वैश्विक महंगाई के बढ़ने की आशंका,

युद्ध संकट से वैश्विक महंगाई के बढ़ने की आशंका गहराती जा रही है। अमेरिका के फेडरल बैंक से लेकर कई अन्य वित्तीय एजेंसियां अमेरिका समेत दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका जता रही हैं।जाहिर है कि भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। गैस संकट और पेट्रोलियम पदार्थों के सह उत्पाद की कमी से घरेलू स्तर पर भी मैन्यूफैक्चरिंग की लागत बढ़ती जा रही है।

लंबे रूट से माल के आने और कंटेनर की कमी से आयात होने वाले कच्चे माल की लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्टील, सीमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक व केमिकल्स आइटम के महंगे होने की पूरी उम्मीद जाहिर की जा रही है। AC और कार की कीमत पहले ही बढ़ चुकी है।

सीआईआई के पदाधिकारी और देकी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंध निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े आइटम के निर्माण में प्लास्टिक और केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। पेट्रोलियम पदार्थों से जुड़े होने के कारण युद्ध की वजह से ये पहले ही महंगे हो चुके हैं। ईंधन की लागत भी बढ़ रही है। कंटेनर और लाजिस्टिक कीमत बढ़ने एवं डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में गिरावट से आयात की लागत लगातार बढ़ रही है।

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के निर्माताओं ने बढ़ी लागत

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के निर्माताओं ने बढ़ी हुई लागत का भार उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। शर्मा ने बताया कि अगर और 20 दिनों तक युद्ध चलता है तो निश्चित रूप से सप्लाई चेन बाधित हो सकती है। पेटकोक और पैकेजिंग की कीमत में बढ़ोतरी को देखते हुए सीमेंट कंपनियां इस माह में ही सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है।

युद्ध के जारी रहने पर कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित

उद्यमियों का कहना है कि बड़ी कंपनियां अपने पास एक से दो माह के कच्चे माल का स्टाक रखती है। गत 28 फरवरी को ईरान युद्ध के 20 दिन हो चुके हैं और एक माह से अधिक युद्ध के जारी रहने पर आयात के लिए कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने लगेगी। फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के निर्माण से जुड़े कच्चे माल के लिए भारत आयात पर काफी अधिक निर्भर करता है।

लैपटॉप, टैबलेट जैसे महत्वपूर्ण आइटम की आपूर्ति मुख्य रूप से आयात से ही की जाती है। कच्चे तेल की कीमत 118 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया है और युद्ध की स्थिति को देखते हुए हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत अब तक नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन इसमें बढ़ोतरी होने पर महंगाई को और हवा मिलेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts