Dhurandhar 2 ने पहले ही इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड,

Dhurandhar 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन छा गई। किसी ने इस फिल्म को सेलिब्रेशन बताया तो किसी ने महापर्व। फिल्म को लेकर इतना तगड़ा बज था कि पेड प्रिव्यू में ही धूम मच गई।पेड प्रिव्यू में करोड़ों कमाने के बाद 19 मार्च को भी धुरंधर ने तबाही मचा दी है। धुरंधर 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी जबरदस्त ओपनिंग की है कि रणवीर सिंह की फिल्म के आगे पांच टॉप ग्रॉसिंग ब्लॉकबस्टर फिल्में पीछे हो गई हैं।

पेड प्रिव्यू में धुरंधर 2 का जलवा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection) का 18 मार्च को पेड प्रिव्यू था। इस दिन फिल्म ने करीब 43करोड़ रुपये का कारोबार किया था। धुरंधर 2 पहली ऐसी फिल्म थी जिसने पेड प्रिव्यू में इतनी कमाई की।

धुरंधर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पेड प्रिव्यू के बाद 19 मार्च को धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग की है कि पुष्पा 2 और जवान समेत 5 बड़ी फिल्में पीछे रह गई हैं। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, धुरंधर ने पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। गुरुवार को फिल्म को करीब 21,728 शोज मिले थे।

किन फिल्मों को धुरंधर 2 ने पछाड़ा

धुरंधर 2 ने पहले दिन सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मार दी है। इस फिल्म ने एक दिन में 102 करोड़ के पार कमाई की जो अभी तक कोई भी साउथ या बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई है। इससे पहले जवान थी जिसने सबसे बड़ी ओपनिंग 75 करोड़ कमाए थे।

  1. जवान – 75 करोड़ रुपये
  2. पुष्पा 2: द रूल – 72 करोड़ रुपये
  3. एनिमल – 63.80 करोड़ रुपये
  4. पठान – 57 करोड़ रुपये
  5. स्त्री 2 – 55.40 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन- 102 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 का पेड प्रिव्यू कलेक्शन- 43 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन- 146 करोड़ लगभग

पहले पार्ट को पछाड़ आगे बढ़ी धुरंधर 2

धुरंधर 2 ने अपनी पहली ही फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर ने पहले दिन करीब 28 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का कारोबार किया था। अब देखना होगा कि फिल्म ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts