16 दिसंबर को होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन,

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा 15 नवंबर 2025 को खत्म हो गई है। सभी 10 टीमों ने नीलामी से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इसमें 49 विदेशी नाम भी शामिल हैं। सभी फ्रेंचाइजी को मिलाकर अभी 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है। इसके लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।

अबु धाबी में 16 दिसंबर को ऑक्शन

16 दिसंबर को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी। नीलामी में खर्च करने के लिए सभी फ्रेंचाइजी को मिलाकर 237.55 करोड़ का पर्स होगा। इस नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा 64.3 करोड़ का पर्स होगा। केकेआर अधिकतम 13 खिलाड़ी खरीद सकती है। इसमें 6 विदेशी नाम हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ का दूसरा सबसे बड़ा पर्स होगा और वे 9 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकते हैं।

फ्रेंचाइजी रिटेन खिलाड़ी रिटेन विदेशी खर्च राशि (करोड़) बची हुई राशि (करोड़) खाली स्लॉट विदेशी स्लॉट
CSK 16 4 81.6 43.4 9 4
DC 17 3 103.2 21.8 8 5
GT 20 4 112.1 12.9 5 4
KKR 12 2 60.7 64.3 13 6
LSG 19 4 102.05 22.95 6 4
MI 20 7 122.25 2.75 5 1
PBKS 21 6 113.5 11.5 4 2
RCB 17 6 108.6 16.4 8 2
RR 16 7 108.95 16.05 9 1
SRH 15 6 99.5 25.5 10 2
कुल 173 49 1012.45 237.55 77 31

हर टीम ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी रख सकती है। पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स ने 20-20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। केकेआर ने सबसे कम 12 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन के 10 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। केकेआर के बाद दिल्ली को सबसे ज्यादा 5 विदेशी खिलाड़ी की जरूरत है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के पास विदेशी खिलाड़ी के लिए 1-1 स्लॉट ही खाली हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts