IPL 2025: अगर प्लेऑफ में पहुंचीं RCB, SRH, DC, तो इस वजह से टूट जायेगा ट्राफी का सपना

आईपीएल IPL 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होगी। जिसके लिए टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए सीजन के लिए मेगा नीलामी में सभी टीमों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है।इस बार कई टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरने जा रही हैं। अभी तक सिर्फ पंजाब किंग्स ने ही अपने नए कप्तान की घोषणा की है। श्रेयस अय्यर इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के कप्तानों की घोषणा अभी बाकी है। वहीं, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है।

आरसीबी, डीसी और एसआरएच को लग सकता है झटकाआईपीएल 2025 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जादू देखने को मिलेगा। सीनियर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। जोश हेजलवुड जैसे दमदार खिलाड़ी आरसीबी के लिए, मिशेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए और पैट कमिंस और ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। वहीं अगर तीनों टीमें आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं तो तीनों टीमों को बड़ा झटका लग सकता है।दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 3-1 से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 जून से शुरू होगा।दूसरी ओर, आईपीएल के नॉकआउट मैच मई में खेले जाएंगे। ऐसे में संभव है कि ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी टीम को छोड़कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी के लिए वापस लौट जाएं। चूंकि ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं, इसके अलावा आईपीएल में भी इन खिलाड़ियों पर अपनी-अपनी टीमों की प्लेइंग इलेवन में बड़ी जिम्मेदारी होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts