थाना शाहपुर पर उपजिलाधिकारी बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनसुनवाई करते हुए नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। सभी शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए। महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए मौके पर जाकर जांच करने और समयसीमा में समाधान करने को कहा गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को साइबर अपराध और ठगी के प्रति जागरूक किया गया तथा इससे बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।















