समाधान दिवस में जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश, जनता को साइबर अपराध से किया जागरूक

मुजफ्फरनगर ,उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष जांच के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को न्याय और राहत दोनों मिल सकें। विशेष रूप से महिला उत्पीड़न एवं अपराध से संबंधित मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जनता को साइबर अपराधों से सावधान रहने की अपील की और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अज्ञात नंबरों, लिंक और कॉल के माध्यम से होने वाले धोखाधड़ी प्रयासों से सतर्क रहना जरूरी है।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, थाना प्रभारी मुनीश कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनता से संवाद स्थापित कर भरोसा जताया कि हर शिकायत का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा और शासन की मंशा के अनुरूप जनहित सर्वोपरि रखा जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts