मुजफ्फरनगर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देश में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए कूकड़ा मंडी में बनाए जा रहे स्ट्राँग रूम की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने निम्नलिखित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
1. स्ट्राँग रूम के दायरे में सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था और उनकी मॉनिटरिंग का काम समय पर पूरा किया जाए।
2. साफ-सफाई, पार्किंग, बिजली आपूर्ति, पानी, शौचालय और फर्नीचर की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
3. उचित बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल की तैनाती के लिए भी संबंधित को निर्देश दिए गए।
सभी व्यवस्थाओं को सुचारू और समय पर सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री धुरेंद्र तोमर, मंडी सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
















