भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
जनपद में आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसबल की उपस्थिति चेक की और उन्हें सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और बाजार क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर त्वरित विधिक कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।























































