भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रेक्षक व ऑब्जर्बर द्वारा बूथों का किया गया निरीक्षण।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

 

मुज़फ्फरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लोकसभा क्षेत्र 4 बिजनौर के जनरल ऑब्जर्बर राहुल जैन के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 16 मीरापुर के वर्नेबल बूथों का निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लोकसभा क्षेत्र 4 बिजनौर के सामान्य प्रेक्षक राहुल जैन के द्वारा। विधानसभा क्षेत्र 16—मीरापुर के वर्नेबल बूथों का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक द्वारा ग्राम कासमपुर खोला, बेहडा सादात, टण्ढेडा, कम्हेडा आदि ग्रामों में वर्नेबल बूथों का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक ने वर्नेबल बूथों पर जाकर वर्नेबल व्यक्तियों से वार्ता की गयी और उनमें विश्वास जगाया कि बिना किसी भय के अपने मतदान का प्रयोग करे। पुलिस व प्रशासन उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेंगें। वह निर्भीक होकर मतदान करे। उपरोक्त के अतिरिक्त मा० प्रेक्षक महोदय द्वारा बीएलओ सुपरवाईजरों से वार्ता की गयी तथा उनको बताया गया कि अपने बूथ का मतदान प्रतिशत बढाने के लिए मतदाता पर्चियों का पूर्ण सजगता के साथ वितरण करना सुनिश्चित करे। मतदाता पर्चियों को घर-घर जाकर वितरित किया जाये। सारी मतदाता पर्चियां एक ही व्यक्ति को न दी जाये तथा अपना मतदाता पर्ची रजिस्टर बनाकर रखा जाये। उक्त मतदाता पर्चियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा। जारी वोटर गाईड का वितरण सुनिश्चित किया जाये। साथ-ही-साथ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वर्नेबल धारकों के प्रति सख्ती बरती जाये। वर्नेबल व्यक्तियों से बातचीत कर उनके डर को दूर किया जाये तथा लोगों को अधिक संख्या में मतदान करने हेतु बढावा देने का प्रयास किया जाये। प्रेक्षक के साथ सुबोध कुमार सहायक रिर्टनिंग अधिकारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 16 मीरापुर, राम आशीष यादव क्षेत्राधिकारी जानसठ, देववृत वाजपेयी क्षेत्राधिकारी भोपा, सुनील कसाना प्रभारी निरीक्षक थाना ककरौली, दिनेश कुमार बघेल प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts