एस डी कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, महिलाओं के कानूनों और साइबर क्राइम पर दी गई जानकारी

मुजफ्फरनगर एस डी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुज़फ्फरनगर के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर के सचिव की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की जानकारी दी गई। साइबर क्राइम के विषय में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, प्रोफेसर नवनीत वर्मा, इंडियन योग एसोसिएशन के वाइस चेयरपर्सन हरिदत्त शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी सुमन लता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts