भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। हयूमैनिटी वैलफेयर सोसायटी द्वारा इर्न्टनशीप कर रहे विधार्थियों को वन स्टॉप सेन्टर, मुजफ्फरनगर के कार्य प्रणाली की जानकारी हेतु प्रतिभाग कराया गया, जिसमें इन्हे जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा किये जाने वाले कार्य, कार्यालय से संचालित योजनाए जैसे महिला हैल्प लाईन 181, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या सुमंगला योजना, सम्प्रेक्षण गृह, बाल कल्याण समिति, चाईल्ड हैल्प लाईन, वन स्टॉप सेन्टर योजना तथा उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्व बताया गया एवं दहेज प्रतिषेध, बालविवाह जैसी कुरीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी ताकि प्रतिभाग लेने वाले प्रतिभागी सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकें और अपने सम्पर्क में आये पीड़ित पक्ष को लाभान्वित करा सकें।















