दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र की है, जहां शनिवार रात को सेंट्रल पार्क नजफगढ़ रोड पर एक DTC क्लस्टर बस में बम होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जैसे ही पुलिस को रात 9.53 बजे इस बारे में कॉल मिली, उन्होंने तुरंत बम स्क्वायड को बुलाया। दिल्ली पुलिस और बम स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फायर विभाग की टीम भी वहाँ मौजूद रही।जांच के बाद डीसीपी आउटर जिम्मी चिराम ने बताया कि बस में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा, एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंची थी। इस तरह की घटनाएं अक्सर लोगों में डर और पैनिक पैदा कर सकती हैं, लेकिन सौभाग्यवश इस बार कुछ भी खतरनाक नहीं पाया गया
#WATCH | Delhi: DCP Outer Jimmi Chiram says, "We got the call at 9.53 pm that there is a suspicious item in the bus. It has been checked, no such thing has been recovered…" https://t.co/Q5RRhamnin pic.twitter.com/FZYnhycI8v
— ANI (@ANI) July 27, 2024
बस में बम होने की सूचना पर मचा हड़कंप
हालांकि दिल्ली पुलिस ने बताया कि तार जैसी दिखने वाली एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है. बीडीएस टीमें जांच कर रही हैं कि वो क्या चीज है. वहीं जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बम जैसी कोई चीज बरामद नहीं हुई है. अग्निशमन विभाग ने बताया कि नरेला इलाके में चंचल पार्क, बकरवाला सीएनजी पंप के पास, नांगलोई से नजफगढ़ रोड पर बम की धमकी वाली कॉल आई थी. जिसमें रूट नंबर 961 (नागलोई से नजफगढ़ रोड) की एक क्लस्टर बस में बम होने का संदेह जताया गया था.
#WATCH | Delhi: A bomb threat call has been received from the Narela area near Chanchal Park, Bakarwala Near CNG Pump Nangloi to Najafgarh road. 2 fire tenders rushed to the site. Information stated that a bomb was suspected in a cluster bus of route no 961 (Nagloi to Najafgad… https://t.co/tFE41sLyiJ pic.twitter.com/CVtGh66KJt
— ANI (@ANI) July 27, 2024
हमने बम जैसा कुछ देखा : बस कंडक्टर
दिल्ली पुलिस को कॉल करने वाले बस कंडक्टर दीवान सिंह ने बताया कि हम नांगलोई से चले थे. तिलंगपुर कोटला में 10-12 यात्री उतरे. तभी उनकी सीटों के नीचे हमने बम जैसा कुछ देखा. हमने बस रोकी और बाकी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा. फिर हमने 100 नंबर डायल किया. जिसके बाद सूचना पर पीसीआर पहुंची और उन्होंने बम डिफ्यूजर टीम को बुलाया.















