अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र लापता,

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 22 वर्षीय भारतीय स्नातकोत्तर छात्र लापता हो गया। कर्नाटक के मूल निवासी और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के छात्र साकेत श्रीनिवासैया 12 फरवरी की सुबह से बर्कले से लापता हैं।उनका बैग पार्क हिल्स इलाके में मिला। इसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप था।

श्रीनिवासैया को आखिरी बार ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक में देखा गया था। साकेत के पिता श्रीनिवासैया ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को ढूंढने में मदद के लिए राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है। उनकी आखिरी बातचीत नौ फरवरी को हुई थी और उसके रूममेट्स से पता चला कि वह 12 फरवरी की सुबह से लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, उसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

कर्नाटक सरकार ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह छात्र के परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करे और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करे।सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। वाणिज्य दूतावास ने कहा, ”छात्र का पता लगाने के लिए दूतावास परिवार और संबंधित स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts