20 घंटे तक फंसे रहे भारतीय यात्री,गल्फ एयर फ्लाइट में तकनीकी खराबी,

ग़ल्फ़ एयर की एक फ्लाइट, जो बहरीन से मैनचेस्टर जा रही थी, तकनीकी खराबी के चलते कुवैत हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करने पर मजबूर हुई। इस दौरान विमान में भारतीय यात्रियों समेत कई लोग मौजूद थे। फ्लाइट की इस समस्या के कारण यात्री लगभग 20 घंटे तक फंसे रहे। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए भोजन और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध किया था। हालांकि, कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर नाराजगी जताई.

सुबह 4:34 बजे यात्रा फिर से शुरू

सोमवार यानी आज सुबह 4:34 बजे ‘गल्फ एयर’ का विमान मैनचेस्टर के लिए रवाना हुआ. भारतीय दूतावास की टीम इस दौरान पूरी रात यात्रियों की सहायता के लिए वहां मौजूद रही. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शुरुआत में कोई मदद नहीं दी गई थी जिससे असुविधा का सामना करना पड़ा.

यात्रियों की शिकायतें और अनुभव

इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यात्रियों ने अपने अनुभव शेयर किए और आरोप लगाया कि भारतीय यात्रियों को बिना किसी मदद के छोड़ दिया गया था. हालांकि दूतावास ने ये स्पष्ट किया कि उनकी टीम ने स्थिति को संभालने और यात्रियों की मदद सुनिश्चित करने में हर संभव प्रयास किया. ऐसे में ये घटना उड़ान सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर विमानों और एयरलाइंस की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts