भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा को लेकर यमन से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, निमिषा को 16 जुलाई 2025 यानी कल फांसी दी जानी थी, लेकिन अब यह सजा फिलहाल टाल दी गई है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय प्रयासों और भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद लिया गया है। इस घटनाक्रम से निमिषा के परिवार और पूरे देश को थोड़ी राहत मिली है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सजा को स्थायी रूप से माफ किया जाएगा या आगे कोई समझौता होगा।















