भारत ने अंदर घुसकर किया हमला, पाकिस्तानी सीनेटर ने संसद में खुद किया खुलासा

भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जिससे कई ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। इन हमलों के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को निशाना बनाकर उन्हें बर्बाद कर दिया। अब पाकिस्तान के एक सीनियर सीनेटर ने संसद में खुद यह स्वीकार किया है कि भारत ने चकलाता एयरबेस पर हमला किया था। यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इससे पाकिस्तान की सरकार और सेना की नाकामी एक बार फिर उजागर हो गई है। सीनेटर के इस कबूलनामे ने पाकिस्तान के दावों की पोल खोल दी है और यह दिखा दिया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई कितनी सटीक और प्रभावशाली रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts