मालाखेड़ा पंचायत समिति उपचुनाव में निर्दलीय भोमराज की बड़ी जीत, भाजपा प्रत्याशी को हराया

अलवर जिले की मालाखेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 16 में हुए उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भोमराज ने शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारत को कड़ी टक्कर देते हुए भोमराज ने 1132 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा उम्मीदवार को केवल 522 वोट मिले। वहीं 10 मत नोटा (None of the Above) को दिए गए।

यह उपचुनाव पंचायत समिति सदस्य पप्पू राम के निधन के कारण कराया गया था। नामांकन की प्रक्रिया 26 मई तक चली थी, जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच बना रहा। मतदान 8 जून को जमालपुर और ढाकपुरी पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल मतदान प्रतिशत 45.73 रहा।

9 जून को उपखंड मुख्यालय मालाखेड़ा में मतगणना की गई, जिसे शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी नवज्योति कवरिया ने विजयी प्रत्याशी भोमराज को जीत का प्रमाणपत्र सौंपते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts