ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ना बन सकता है जानलेवा,

अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो सर्दियों के इस मौसम में आपको सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है. ठंड के दिनों में ब्रेन स्ट्रोक के केस भी ज्यादा आते हैं, इसका एक बड़ा कारण हाई बीपी ही होता है. सर्दियों के मौसम में शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है. ऐसे ब्लड वेसल्स थोड़ी सिकुड़ भी जाती है. हाई बीपी के मरीजों में इससे बीपी और भी बढ़ सकता है. इसका असर ब्रेन पर भी होता है और स्ट्रोक आ सकता है. ऐसे में इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है.

ठंड में स्ट्रोक आने का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

मैक्स हॉस्पिटल साकेत में न्यूरोसर्जरी विभाग में एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि हार्ट अटैक की तरह ही सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के भी केस ज्यादा आते हैं. ये तब होता है जब हाई बीपी के कारण दिमाग की कोई नस फट जाती है. इसको हेमरेजिक स्ट्रोक कहते हैं. कई मरीजों में दिमाग तक खून की सप्लाई नहीं हो पाती है इससे भी स्ट्रोक आ जाता है. इसको इस्केमिक स्ट्रोक कहते हैं. इस मौसम में हाई बीपी के मरीजों में स्ट्रोक का खतरा रहता है. इसके अलावा जिनका बीपी दवा से भी कंट्रोल में नहीं रहता उनको भी काफी रिस्क होता है. इसलिए इस मौसम में हाई बीपी के मरीजों को इस मौसम में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts